फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: गदरपुर आईटीआई में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, पांच जुलाई तक मौका

Fri, 26 Jun 2026 12:30 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गदरपुर। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) गदरपुर में सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न ट्रेडों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक अभ्यर्थी पांच जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

सामान्य और ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 350 रुपये जबकि एससी-एसटी वर्ग के लिए 250 रुपये निर्धारित किया गया है। संस्थान के प्रधानाचार्य भूपेंद्र सिंह रावत ने बताया कि स्विग टेक्नोलॉजी ट्रेड में 20 सीटें, स्टेनो हिंदी में 24 सीटें और इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में 24 सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा।
अभ्यर्थी वीपीपी उत्तराखंड की वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि संस्थान में विद्यार्थियों को नि:शुल्क वाई-फाई, पुस्तकालय, शुद्ध पेयजल के लिए वाटर कूलर, स्मार्ट क्लास, आईटी लैब, खेल सामग्री और इंडस्ट्रियल टूर जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके अलावा ड्रेस के लिए विद्यार्थियों को 787 रुपये की सहायता राशि भी दी जाएगी।
विज्ञापन

इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में प्रशिक्षण के लिए विशेष मॉडल लागू किया गया है। इसके तहत छह माह संस्थान में और छह माह उद्योगों में प्रशिक्षण दिया जाएगा। उद्योगों में प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षुओं को आठ हजार से 12 हजार रुपये प्रतिमाह तक मानदेय मिलने की व्यवस्था भी है। प्रधानाचार्य भूपेंद्र सिंह रावत ने युवाओं से समय रहते ऑनलाइन आवेदन करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें