काशीपुर। राधेहरि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में नए सत्र के लिए मेरिट के आधार पर अभी तक 821 छात्र-छात्राओं के प्रवेश की संस्तुति हो गई है। 31 जुलाई तक दूसरी वरियता सूची के आधार पर प्रवेश प्रक्रिया चलेगी।
सत्र 2026-27 में स्नातक में प्रवेश के लिए समर्थ पोर्टल पर मई से 10 जुलाई तक ऑनलाइन पंजीकरण किए गए हैं। राधेहरि पीजी कॉलेज में स्नातक प्रथम वर्ष में 3001 पंजीकरण हुए हैं।
इन अभ्यर्थियों के प्रवेश के लिए वाणिज्य, कला, विज्ञान संकाय की गठित समितियां अपने-अपने कक्षों में बैठकर दस्तावेज का सत्यापन कर प्रवेश की संस्तुति कर रही है।
20 से 25 तक चली पहली वरियता सूची के आधार पर 674 प्रवेश की संस्तुति हुई। इसके बाद दूसरे चरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सोमवार तक 821 विद्यार्थियों के प्रवेश की संस्तुति हो गई है।