फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: 1638 छात्र-छात्राओं के प्रवेश की हो सकी संस्तुति

Sun, 21 Jul 2024 03:47 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
काशीपुर में प्रवेश प्रक्रिया के दौरान जांच करती समिति। संवाद 
विज्ञापन
काशीपुर। उच्च शिक्षा विभाग द्वारा स्नातक में प्रवेश काउंसलिंग प्रक्रिया पूर्ण कर 1638 छात्र-छात्राओं के प्रवेश की संस्तुति की गई। 22 जुलाई से स्नातकोत्तर में प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन


एक मई से अब तक सत्र 2024-25 के लिए स्नातक प्रथम सेमेस्टर में करीब 2748 छात्र-छात्राओं ने समर्थ पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन किया है। एक जून से राधेहरि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में गठित समितियां विभिन्न विभागों में प्रवेश कर रही हैं। शनिवार को आखिरी दिन महाविद्यालय में समितियों के पास छात्र-छात्राओं की भीड़ लगी रही। इस दौरान छात्र-छात्राओं के दस्तावेजों के सत्यापन करने में पसीने छूट गए। इस बीच एक छात्र नेता एक छात्रा के प्रवेश को प्राचार्य से बहस करता रहा। नियमों के दायरे में नहीं आने पर उसे वापस लौटा दिया। प्रभारी प्राचार्य डॉ. महीपाल सिंह ने बताया कि बीए में 1085, बीएससी बायो 157, गणित में 82, बीकॉम में 314 छात्र-छात्राओं के प्रवेश की संस्तुति की जा सकी है। 22 जुलाई से स्नातकोत्तर में प्रवेश प्रक्रिया चलेगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें