फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: गतका में काशीपुर की मन्नत और बाजपुर का अंशदीप अव्वल

Sun, 21 Jul 2024 03:39 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
 गतका प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित करते बाबा प्रताप सिंह और अध्यक्ष सुरजीत सिंह ग्रोवर। 
विज्ञापन

विज्ञापन
बाजपुर। उत्तराखंड गतका एसोसिएशन की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय गतका प्रतियोगिता में गर्ल्स की टीम में मैन आफ द मैच काशीपुर की मन्नत कौर और बॉयज की टीम में मैन आफ द मैच बाजपुर के अंशदीप सिंह चैंपियन रहे। इसी के चलते राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए 16 युवक और 16 युवतियां चयनित की गई। चयनित प्रतिभागी अगस्त में होने वाली नेशनल प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
विज्ञापन


शनिवार को रामराज रोड स्थित एक होटल में राज्य गतका प्रतियोगिता का शुभारंभ गांव गजरौला स्थित श्री नानकसर ठाठ गुरुद्वारा साहिब के मुख्य सेवादार बाबा प्रताप सिंह उत्तराखंड फेंसिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरजीत सिंह ग्रोवर ने किया। प्रतियोगिता में हरिद्वार, नैनीताल, देहरादून, उधम सिंह नगर जिलों से 200 युवक और 100 युवतियों ने प्रतिभाग किया। संचालन कर रहे उत्तराखंड गतका एसोसिएशन के महासचिव हरप्रीत सिंह ने बताया राज्य में गतका खेल के लिए एकमात्र पंजीकृत संस्था है। जो गतका खेल को राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ावा दे रही है। सबसे पुरानी संस्था नेशनल गतका एसोसिएशन ऑफ इंडिया से जुड़ी है। वहां दलजीत सिंह रंधावा, हरवीर सिंह गिल, रघुवीर सिंह विर्क, हरप्रीत सिंह, हर्शदीप सिंह औलख, मनिंदर सिंह सोहता, परविंदर सिंह, जयदीप सिंह, मनराज सिंह आदि मौजूद रहें। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें