रुद्रपुर। एसबीएस डिग्री कॉलेज में मंगलवार को दूसरे दिन स्नातक प्रथम सेमेस्टर में 76 छात्र-छात्राओं को प्रवेश मिला। इनमें बीए प्रथम सेमेस्टर में 34, बीएससी प्रथम सेमेस्टर में 21, बीकॉम प्रथम सेमेस्टर में 11, बीबीए में 10 विद्यार्थी शामिल रहे। प्राचार्य डॉ. डीसी पंत ने बताया कि पहले दिन 43 और दूसरे 76 छात्र-छात्राओं ने प्रवेश लिया है। कॉलेज के प्रवेश एडमिन डॉ. मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि पहली वरीयता सूची के प्रवेश 21 जुलाई तक होंगे। दूसरी वरीयता सूची 22 जुलाई को जारी की जाएगी। प्रवेश शुल्क जमा करवाने के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा ने कॉलेज में काउंटर लगाया है।
मुख्य अनुशास्ता डॉ. सर्वजीत सिंह ने बताया कि प्रवेश समिति के सदस्य में डॉ. पीसी सुयाल, डॉ. पीएन तिवारी, डॉ. मनोज पांडेय, डॉ. कमला बोरा, डॉ. दीपक दुर्गापाल, डॉ. चंद्रपाल समेत हेल्पडेस्क पर डॉ. एके पालीवाल, डॉ. पूनम रौतेला, डॉ. रविंद्र सैनी, डॉ. अमिता चौरसिया भी प्रवेश प्रक्रिया में सहयोग कर रहे हैं।