फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: विधायक के निर्देश पर हुआ वंचित 150 छात्रों का प्रवेश

Thu, 31 Aug 2023 12:45 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। प्रवेश से वंचित आक्रोशित छात्रों की सूचना पर पहुंचे जसपुर विधायक के दखल पर करीब 150 छात्र-छात्राओं के प्रवेश किए गए।
विज्ञापन

बुधवार को राधेहरि राजकीय पीजी कॉलेज में जसपुर विधायक आदेश चौहान ने प्राचार्य डॉ. वीके अग्रवाल से प्रवेश संबंधी जानकारी लेकर वंचित छात्रों को प्रवेश देने आदि के आवश्यक निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने ऑडिटोरियम का निरीक्षण किया। उन्होंने लाखों रुपये खर्च करने के बाद हस्तांतरित क्यों नहीं हो सका। जिस पर महाविद्यालय प्रशासन ने उन्हें बताया कि ऑडिटोरियम में कई कमियां रह गई हैं। कार्यदायी संस्था को बार-बार पत्राचार करने के बाद भी वह नहीं पहुंच रहे हैं। विधायक ने कार्यदायी संस्था के जेई को फोन पर कमियों को पूरा कर शीघ्र महाविद्यालय को हस्तांतरित करने के निर्देश दिए और दस्तावेज अपने साथ ले गए। प्राध्यापक डॉ. अमादुददीन ने बताया कि सांध्यकालीन कक्षाओं के पुराने शासनादेश के आधार पर दोपहर करीब दो बजे तक पोर्टल पर पंजीकृत करीब डेढ़ सौ छात्रों के प्रवेश किए जा सके। बृहस्पतिवार को यह डाटा पोर्टल पर अपडेट किया जाएगा। प्राचार्य डॉ. वीके अग्रवाल ने बताया कि कुछ छात्रों के प्रवेश किए गए है। फिलहाल प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें