गूलरभोज। अनुसूचित जनजाति के युवक-युवतियों के लिए संचालित राजकीय आईटीआई गूलरभोज में अगस्त 2026 सत्र के लिए प्रवेश आवेदन प्रक्रिया जारी है। कुल 88 सीटों पर 30 प्रतिशत सीटें छात्राओं के लिए आरक्षित हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 29 जून सायं पांच बजे तक निर्धारित की गई है।
अधीक्षक वीरेंद्र कुमार ने बताया कि फिटर व वेल्डर ट्रेड में 20-20 तथा स्टेनोग्राफी हिंदी और कोपा में 24-24 सीटों पर प्रवेश होगा। अब तक 105 अभ्यर्थियों ने आवेदन पत्र प्राप्त किए हैं जबकि 92 आवेदन पत्र जमा हो चुके हैं। प्रवेश शैक्षिक योग्यता की मेरिट के आधार पर होगा। चयनित प्रशिक्षणार्थियों को सरकार की ओर से नि:शुल्क छात्रावास, भोजन, वस्त्र और स्टेशनरी की सुविधा प्रदान की जाएगी। संवाद