फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: वैज्ञानिक सलाहकारों की बैठक के लिए प्रशासनिक कसरत शुरू

Sat, 25 Feb 2023 10:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कुमाऊं कमिश्नर ने अधिकारियों के साथ व्यवस्थाओं का लिया जायजा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंतनगर। जी-20 सम्मेलन के तहत रामनगर में आयोजित होने वाली मुख्य वैज्ञानिक सलाहकारों की बैठक की तैयारियों के संबंध में मंडलायुक्त दीपक रावत पंतनगर पहुंचे। उन्होंने पंतनगर से रामनगर तक सड़क मार्ग का भी निरीक्षण किया।
शनिवार को पंतनगर एयरपोर्ट में मंडलायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निरीक्षण में जो भी कमियां सामने आई हैं, उनको दूर किया जाए। उन्होंने विश्वविद्यालय के अतिथि गृह के सौंदर्यीकरण के निर्देश दिए। 100 अच्छी गाड़ियों की व्यवस्था करने सहित पंतनगर एयरपोर्ट पर ही स्वास्थ्य सुविधाओं की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयुक्त ने दोराहे से बन्नाखेड़ा तक रोड डामरीकरण कराने, बाजपुर में रेलवे फाटक के दोनो ओर 100 मीटर तक डिवाइडर बनाने के निर्देश भी दिए। वहां पर आईजी कुमाऊं डॉ. नीलेश आनंद भरणे, डीएम युगल किशोर पंत, नैनीताल के डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल, एसएसपी मंजूनाथ टीसी, एसएसपी नैनीताल पंकज भट्ट आदि थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें