फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: प्रशासनिक भवन ने ट्रॉफी पर जमाया कब्जा

Mon, 03 Apr 2023 12:15 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
पंतनगर में डॉ. बलविंदर सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट की विजेता प्रशासनिक भवन की टीम। संवाद
विज्ञापन
पंतनगर। विवि परिसर के स्टीवेंसन स्टेडियम में पशु चिकित्सा विज्ञान महाविद्यालय की वेटरिनरी सोसायटी की ओर से डॉ. बलविंदर सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। विवि की आठ टीम ने इसमें हिस्सा लिया। फाइनल में प्रशासनिक भवन की टीम ने डीएसडब्ल्यू की टीम को छह विकेट से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। रविवार को हुए फाइनल में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए डीएसडब्ल्यू की टीम 17.5 ओवर में 126 रन ही बना सकी। पवन सोलंकी ने सर्वाधिक 32 रन बनाए। वहीं प्रशासनिक भवन के रजत ने चार ओवर में 29 रन देकर चार विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी प्रशासनिक भवन टीम के ओपनर नीरज के धुआंधार 51 रन और ललित जोशी के 36 रन की बदौलत लक्ष्य को 15.2 ओवर में ही हासिल कर लिया।
विज्ञापन

मैच का विजयी चौका उमेश कुमार ने लगाया। शानदार गेंदबाजी (चार ओवर में 29 रन देकर चार विकेट लेने) के लिए रजत को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया जबकि नितीश रावत को मैन ऑफ दी सीरीज चुना गया। टूर्नामेंट में 15 विकेट लेने के लिए आनंद सिंह को भी सम्मानित किया गया। स्व. डॉ. बलविंदर सिंह के बेटे डॉ. गुरतेज सिंह व जयवीर सिंह ने टूर्नामेंट की विजेता टीम को 11 हजार रुपये और उपविजेता टीम को 5100 रुपये का चेक भेंट किया। वहां पर डॉ. राजीव रंजन कुमार, डॉ. दिशा पंत, डॉ. बृजेश सिंह,डॉ. पूनम त्यागी, डॉ. भास्कर तिवारी, डॉ. सुधीर कुमार, संजय बोरा, शशांक शमार्, यूसी तिवारी, अनुज मिश्रा, शंकर उप्रेती थे।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें