फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: कागज का मूल्य बढ़ने से शिक्षण सामग्री हुई महंगी

Mon, 03 Apr 2023 12:11 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
रुद्रपुर बाजार में शिक्षण-सामग्री खरीदते लोग। संवाद
विज्ञापन
रुद्रपुर। नया शिक्षा सत्र शुरु होने के साथ ही पाठ्यक्रम की नई कॉपी-किताबें खरीदने के लिए दुकानों में विद्यार्थियों के साथ अभिभावकों की भीड़ उमड़ने लगी है। इस बार कागज महंगा होने के कारण कॉपी-किताबें भी महंगी हो गई हैं। बढ़ती महंगाई की मार शिक्षण सामग्री पर पड़ा है।
विज्ञापन

नया शिक्षा सत्र शुरू होने से विद्यार्थी और अभिभावक शिक्षण सामग्री खरीदने के लिए बाजार पहुंच रहे हैं। किताबों के मूल्यों में भी इजाफा देखने को मिल रहा है। किताबें महंगी होने से अभिभावकों की जेब ढीली हो रही है। स्कूल बैग में भी कच्चे माल की खपत ज्यादा लगने से इनके दामों में भी पिछले बार से बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। विनोद पुस्तक भंडार के सतीश चंद्र ने बताया कि कागज के दाम बढ़ने से कापी किताबों के मूल्य में वृद्धि हुई है। करीब 30 से 40 फीसदी दामों में बढ़ोत्तरी है।
सामान पहले (रुपये) अब



नोट बुक - 30 40

जिल्द - 50 60



नेम चिट - 7 से 8 10 से 12

स्कूल बैग- 300 से 900 रुपये 400 से 1200





इंसेट-



स्कूल बैग के दाम भी 10 से 15 फीसदी तक बढ़े-

रुद्रपुर। सभी चीजों के दामों में उछाल होने के बाद इसका असर पाठन सामग्री पर भी पड़ रहा है। स्कूल बैग के दामों में भी 10 से 15 प्रतिशत बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। कच्चा माल महंगा मिलने के कारण इनके मूल्य लगातार बढ़ रहे हैं। स्कूलों मे नया सत्र शुरु होते ही इनकी बिक्री देखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन





विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें