फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: प्रशासन ने 207 एकड़ सीलिंग की जमीन पर कब्जा लिया, चाचर और कर्ठरा समेत बखपुर गांव में की कार्रवाई

Sat, 05 Oct 2024 08:05 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

एसडीएम की अगुवाई में टीम ने बखपुर, चाचर व कर्ठरा गांव में सीलिंग की 207 एकड़ जमीन पर अतिक्रमण हटवाकर कब्जा लिया है।
विज्ञापन
प्रशासन ने 207 एकड़ सीलिंग की जमीन पर कब्जा लिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

एसडीएम की अगुवाई में टीम ने बखपुर, चाचर व कर्ठरा गांव में सीलिंग की 207 एकड़ जमीन पर अतिक्रमण हटवाकर कब्जा लिया है। प्रशासन ने भूमि के चारों ओर पिलर खुदवाकर उस पर सरकारी जमीन का बोर्ड चस्पा किया है।

शनिवार की सुबह एसडीएम कौस्तुभ मिश्रा, सीओ बहादुर सिंह चौहान, कोतवाल सुन्दरम शर्मा कई थानों का फोर्स के साथ ही चकबंदी कर्मचारी कलकत्ता फार्म पुलिस चौकी पहुंचे। एसडीएम ने बताया कि क्षेत्र के ग्राम चाचर में 16 हेक्टेयर, ग्राम सभा बखपुर में 67 व कर्ठरा में एक एकड़ जमीन सहित कुल 207 एकड़ जमीन पर कब्जा लिया गया है।

उन्होंने बताया कि दो लोगों की ओर से न्यायालय से स्थगन आदेश लाने व कुछ जमीन के मामले न्यायालय में लंबित होने के कारण उन्हें इस अभियान से मुक्त रखा गया है। देर शाम प्रशासन ने तीनों स्थानों पर पिलर लगाकर सरकारी बोर्ड चस्पा कर दिए हैं।

भारी सुरक्षा के साथ पहुंची थी टीम

विज्ञापन

विरोध की आशंका को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। टीम में वज्र वाहन, फायर ब्रिगेड की गाड़ियों के अलावा महिला व पुरुष पुलिसकर्मी थे। इस दौरान टीम ने सभी क्षेत्र की ड्रोन से वीडियोग्राफी करवाई गई। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें