खटीमा। सीमांत क्षेत्र में आवारा पशुओं से आम जनता को निजात पहुंचाने के उद्देश्य से प्रशासन ने गौशाला और स्लॉटर हाउस के लिए जमीन की तलाश शुरू कर दी है।
एसडीएम निर्मला बिष्ट के निर्देशन में इस कार्य के लिए राजस्व विभाग ने चार कर्मचारियों को दायित्व सौंपा है। तहसीलदार यूसुफ अली ने बताया की गौशाला की जमीन तलाशने के लिए हल्का पटवारी मुकेश कुमार अंकित को जिम्मेदारी दी है, जबकि स्लॉटर हाउस के लिए जमीन तलाशने का जिम्मा राजस्व उप निरीक्षक मोईनुद्दीन और गीता को सौंपा गया है। नामित कर्मचारियों से गौशाला एवं स्लॉटर हाउस के लिए जरूरत के अनुरूप तहसील क्षेत्र में भूमि तलाशने को कहा गया है।