फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: बाजपुर-गदरपुर के लिए प्रशासन अलर्ट, डीएम ने तैनात की अधिकारियों की फौज

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। बाजपुर और गदरपुर क्षेत्र में हुई ओलावृष्टि और आंधी-तूफान के बाद जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी है। डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 के तहत आगामी पांच दिनों के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों की तैनाती के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन

आदेश के अनुसार प्रभावित क्षेत्रों में क्षति का आकलन, कृषकों की सूची तैयार करने और मुआवजा वितरण के कार्यों में उप जिलाधिकारी बाजपुर और उप जिलाधिकारी गदरपुर को सहयोग दिया जाएगा। एसडीएम जसपुर और काशीपुर को तहसीलदार सहित 3-3 राजस्व कर्मियों के साथ 10 अक्तूबर सुबह नौ बजे तक एसडीएम बाजपुर कार्यालय में उपस्थित होने और ड्रोन उपलब्ध कराने के निर्देश हैं। एसडीएम रुद्रपुर और किच्छा की टीम इसी समय तक एसडीएम गदरपुर कार्यालय में ज्वाइन करेगी। मुख्य कृषि अधिकारी को दोनों क्षेत्रों के लिए सरकारी वाहन वाले तीन-तीन अधिकारी और पांव-पांच कर्मी, जबकि जिला विकास अधिकारी को दोनों जगह तीन-तीनअधिकारी और 15-15 कर्मी उपलब्ध कराने को कहा गया है। डीएम ने सभी को तय समय पर उपस्थित होकर समन्वय के साथ कार्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें