फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: मानसून से पहले प्रशासन अलर्ट, सितारगंज में तीन बाढ़ चौकियां स्थापित

Fri, 26 Jun 2026 12:32 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सितारगंज। मानसून को देखते हुए प्रशासन ने बाढ़ सुरक्षा को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। तहसील प्रशासन ने क्षेत्र में तीन बाढ़ चौकियां स्थापित कर संबंधित विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों की तैनाती कर दी है। यह व्यवस्था आगामी 15 अक्टूबर अथवा अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी।
विज्ञापन

तहसीलदार हिमांशु जोशी ने बताया कि राजीव गांधी पंचायत घर बरुआबाग झाड़ी स्थित बाढ़ चौकी को सुरेंद्रनगर, निर्मलनगर, बरुआबाग झाड़ी, अरविंदनगर और कुशमौठ के संभावित बाढ़ प्रभावित गांवों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, आंगनबाड़ी केंद्र बमनपुरी स्थित बाढ़ चौकी को सितारगंज नगर क्षेत्र, सिसौना, बमनपुरी, चीकाघाट और आसपास के क्षेत्रों की निगरानी का दायित्व दिया गया है।
इसके अलावा पंचायत भवन रुद्रपुर स्थित बाढ़ चौकी रुद्रपुर, गोविंदपुर, उकरौली, कल्याणपुर और नकुलिया क्षेत्र में राहत एवं बचाव कार्यों का समन्वय करेगी। सभी बाढ़ चौकियों में राजस्व, विकासखंड, विद्युत, सिंचाई, स्वास्थ्य, नगर पालिका, बाल विकास और पुलिस विभाग के कर्मचारियों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन

तहसीलदार ने बताया कि सभी टीम प्रभारी अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ संबंधित गांवों में लगातार संपर्क बनाए रखेंगे और बाढ़, कटाव या जलभराव की सूचना तत्काल प्रशासन को देंगे। आपदा की स्थिति में राहत और बचाव कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर संचालित किया जाएगा।
उन्होंने स्पष्ट किया कि बाढ़ काल के दौरान किसी भी चौकी पर कर्मचारी की अनुपस्थिति पाए जाने पर संबंधित टीम प्रभारी और कर्मचारी की जिम्मेदारी तय की जाएगी। प्रशासन ने सभी विभागों को 24 घंटे सतर्क रहकर आपदा प्रबंधन से जुड़े कार्यों को संचालित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें