फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालाबाजारी के खिलाफ छापा

विज्ञापन
खटीमा में थोक विक्रेताओं की दुकानों का निरीक्षण करते सेल टैक्स कमिश्नर संतोष कुमार एवं तहसीलदार - फोटो : KHATIMA
विज्ञापन
खटीमा। जमाखोरी की शिकायत पर सैल टेक्स कमिश्नर संतोष कुमार एवं तहसीलदार यूसुफ अली ने नगर के थोक विक्रेताओं की दुकानों का निरीक्षण किया। दुकान में रेट लिस्ट चस्पा न होने पर उन्होंने दुकानदारों को फटकार लगाई। हिदायत दी कि दुकान के बाहर मूल्य सूची टंगी होनी चाहिए। किसी भी दुकानदार ने अगर कालाबाजारी की तो कार्रवाई की जाएगी। इधर, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जमाखोरी कर रहे दुकानदारों के विरुद्घ कार्रवाई की मांग को लेकर तहसीलदार यूसुफ अली को ज्ञापन सौंपा। वहां पर सोनू दत्ता, ओमकार बिष्ट, अनिल जुकरिया, नितिन नाथ, दिनेश गिरी, नवीन चंद, सूरज मेहरा, संजीव विश्वास आदि थे।
विज्ञापन

कालाबाजारी करने वाले व्यापारी का होगा बहिष्कार
किच्छा। व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष राजकुमार बजाज ने कहा कि व्यापारी सरकार को हरसंभव सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। बताया कि कालाबाजारी में लिप्त व्यापारी का नगर व्यापार मंडल पूर्ण रूप से बहिष्कार करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें