रुद्रपुर। मेट्रोपोलिस रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (एमआरडब्ल्यूए) की कार्यकारिणी के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को ईमानदारी से कर्तव्य निभाने की शपथ दिलाई गई। मेट्रोपोलिस क्लब में आयोजित शपथ समारोह का शुभारंभ विधायक राजकुमार ठुकराल ने किया।
ख्य अतिथि ठुकराल ने अध्यक्ष देवेंद्र शाही, उपाध्यक्ष संजय अरोरा, सचिव संजय ग्रोवर, कोषाध्यक्ष अजय कुमार, सदस्य के रूप में प्रमिल सिंह, राजेश तिवारी, विवेक त्यागी, दलीप सिंह को शपथ दिलाकर उन्हें प्रमाण पत्र सौंपे। नए पदाधिकारियों ने विधायक का शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। विवेक शर्मा ने अध्यक्षता की। वहां खड़क सिंह कार्की, पंकज वर्मा, राकेश सिंह, नरेंद्र भंडारी, सौरभ सक्सेना, विकास गर्ग, एके गुप्ता, लोकेंद्र सिंह, वीरेंद्र गोस्वामी, मनमोहन राय, ज्ञानेंद्र गुप्ता, निशांत शाही, विकास चंद्रा, दिलीप अधिकारी आदि थे।