फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असलहे लेकर पहुंचे सुलह करने, 14 धरे

Sat, 22 Jul 2017 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर
विज्ञापन
रुद्रपुर कोतवाली में पकड़े गये वाहनों की तलासी लेती पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
फायरिंग के मामले का निपटारा करने के लिए रखी गई पंचायत में असलहे लेकर पहुंचने वाले 14 युवकों को पुलिस ने पकड़कर चालान कर दिया। उनके पास से लाइसेंसी पिस्टल, रायफल और रिवाल्वर बरामद की हैं।
विज्ञापन


आवास विकास निवासी विक्की सचदेवा बृहस्पतिवार को किसी काम से बिलासपुर में गया था। इसी दौरान बिलासपुर के ही किसी युवक से पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हो गया और उसने तमंचे से विक्की पर फायर झोंक दिया, जिससे वह घायल हो गया।

बताया जा रहा है कि शुक्रवार को मामले के निपटारे में लिए प्रीत बिहार क्षेत्र में पंचायत रखी थी, जिसमें चार गाड़ियों में सवार होकर बहेड़ी, काशीपुर, रुद्रपुर और बिलासपुर के भी कुछ युवक पहुंचे थे। इसी दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दी कि प्रीत विहार में चार गाड़ियों में असलहे भरकर दर्जन भर से अधिक युवक जमा हुए हैं। सूचना पर कोतवाल तुषार बोरा ने चार टीमों के साथ क्षेत्र में दबिश देकर 14 लोगों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


तलाशी लेने पर उनकी गाड़ियों से लाइसेंसी पिस्टल, रिवाल्वर और रायफल कुछ तलवारें और डंडे मिले। कोतवाल तुषार बोरा ने बताया कि पकड़े गए सभी 14 लोगों का चालान कर दिया गया है। असलहे जब्त कर लिए हैं।

प्रीत विहार में आयोजित पंचायत में यूपी के लोगों का असलहे लेकर आने की बात संज्ञान में आई है। पंचायत में इस तरह से असलहे लेकर पहुंचना ठीक नहीं है। इसलिए असलहों का लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति भेजी जाएगी। 
विज्ञापन

-डा. सदानंद दाते एसएसपी। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें