सुल्तानपुर पट्टी। कोसी में अवैध रास्ते से किए जा रहे अवैध खनन की शिकायत पर वन विभाग की टीम ने शनिवार को जेसीबी से करीब पांच से छह रास्तों को खोदवा दिया।
वन दरोगा जगजीत सिंह ने बताया कि कोसी नदी में मानकी घाट, त्रिलोक घाट, गुच्छी घाट, राघव घाट, प्रधान घाट, हांडा घाट आदि घाटों पर खनन माफियों की ओर से अवैध खनन की लगातार शिकायत मिल रही है।
इस पर कार्रवाई करने पहुंच रही वन विभाग की टीम को देखते ही खनन माफिया वाहनों को लेकर भाग जाते हैं। शनिवार को सभी रास्तों पर जेसीबी से गड्ढे खोदे गए हैं, इससे अवैध खनन पर अंकुश लगेगा। संवाद