फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: मारपीट के आरोप में फ्लोर मिल के मालिक और बेटे पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। फ्लोर मिल के मालिक और उनके बेटे पर लेनदेन के विवाद में कारोबारी की डंडे और बेल्ट से पिटाई करने का का आरोप लगा है। पुलिस ने पिता-पुत्र सहित अन्य पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


खटीमा के भूड़ महोलिया निवासी कार्तिक अग्रवाल ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा है कि उनका द्वारिका फ्लोर मिल लालपुर में रुपयों का लेनदेन था। 27 सितंबर को वह अपने चालक के साथ मिल पहुंचे। मिल के ऑफिस पर उसके मालिक बलराम अग्रवाल और अमन बैठे थे। आरोप है कि ऑफिस में उनके ब्रोकर पंकज के साथ बातचीत होने के बीच में ही बलराम अग्रवाल और उनके पुत्र अमन ने उनको मारना शुरू कर दिया।
दोनों उसे धक्का मारते हुए ऑफिस के बाहर ले आए। इसके बाद आरोपियों ने अपने स्टाफ के साथ बेल्ट और डंडे से उसे पीटा। जान से मारने के साथ ही उनकी गाड़ी में आग लगने की धमकी भी दी गई। आरोपियों ने उनको रुपये देने से इन्कार कर दिया। पुलिस ने बलराम अग्रवाल, बेटे अमन और अज्ञात पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें