फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: तमंचे के बल पर छेड़छाड़ और दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। सामिया लेक सिटी में घर में घुसकर छेड़छाड़ और दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। पीड़िता ने तमंचे से धमकाने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

महिला ने पुलिस को बताया कि 22 अक्तूबर की रात जब उसके पति घर पर नहीं थे। तब काॅलोनी में रहने वाला रवि यादव उनके घर में घुस गया। आरोप है कि घर में घुसते ही आरोपी ने आपत्तिजनक हरकत की और उसने अपना हाथ छुड़ाकर भागकर जान बचाई और पति को सूचना दी। इसके बाद पति के साथ जब वह थाने में शिकायत करने जा रही थी तो आरोपी ने अपनी कार से उनकी कार का रास्ता रोका।
कार से निकलकर तमंचा दिखाया और गालीगलौज करते हुए कहा कि यदि शिकायत की तो वह जान से मार देगा। जिस वजह से पीड़िता व उनके पति डर के कारण मौके से भागे। तहरीर में पीड़िता ने बताया है कि आरोपी ने उनके साथ गंदी नियत से छेड़छाड़ कर दुष्कर्म का प्रयास किया। आरोपी पूर्व में दिल्ली में हत्या के मामले में भी वांछित रहा है। सीओ सिटी प्रशांत कुमार ने बताया कि आरोपी पर मुकदमा कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें