फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: दो भाइयों को अगवा करने का आरोप, केस दर्ज

Wed, 27 Aug 2025 01:23 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर। एक होटल पर खाना खाने आए दो भाइयों को कार में जबरन डालकर कुछ युवक फरार हो गए। पुलिस की घेराबंदी पर दोनों भाइयों को कार से फेंक कर आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर एक नामजद सहित अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मोहल्ला बांकेनगर निवासी मनीष कुमार ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि सोमवार रात वह और उसका भाई स्कूटी से हल्द्वानी स्टेट हाईवे स्थित एक होटल पर बिरयानी खाने गए थे। इस दौरान पहले ही एक युवक अपने साथियों के साथ होटल के पास अपनी कार में ड्रिंक कर रहा था। वह स्कूटी खड़ी करने लगा। तभी आरोपियों ने उसके भाई मयंक से उसका नाम पूछा और मारपीट शुरू कर दी। उसके बाद उसे और उसके भाई मयंक को कार में जबरन डाल लिया। आरोपी उन्हें बरहैनी की तरफ से ले गए। रास्ते में उनके साथ मारपीट की। कनपटी पर तमंचा रखकर जाति सूचक शब्द बोलकर गाली दी। आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। वहीं, जब आरोपियों को पता चला कि वे धोखे से किसी अन्य व्यक्ति को उठा लाए हैं, तो उन्हें एक स्थान पर छोड़ गए। पीड़ितों ने बताया कि आरोपी किसी दूसरे व्यक्ति की तलाश में थे। इसके बाद मुंह में चोट लगने से खून निकलने पर आरोपियों ने उनका पानी से मुंह साफ कराया। पुलिस कार्रवाई करने पर आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। सीओ विभव सैनी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर काका डल्ट और अन्य के खिलाफ धारा 115/2, 140/1, 351 /2, 3/1 द के तहत केस दर्ज किया गया है।
24 घंटे में नहीं हुई गिरफ्तारी तो होगा कोतवाली का घेराव

बाजपुर। आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पीड़ित के साथ समाज के लोग मंगलवार को कोतवाली पहुंचे। सीओ विभव सैनी ने जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का भरोसा दिया। इधर, उत्तराखंड वाल्मीकि दलित समाज सुधार संगठन अध्यक्ष अनिल वाल्मीकि ने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी बुधवार शाम तक नहीं होने पर कोतवाली का घेराव किया जाएगा। वहां पर विहिप नेता यशपाल राजहंस, रोहित, विशाल दक्ष, सुरेश कुमार, प्रदीप कुमार, आकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें