फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: वन विभाग में नौकरी के नाम चार लाख हड़पने का आरोप

Wed, 07 May 2025 01:06 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर। गांव नंदपुर नरका टोपा निवासी हर किशोर ने कोतवाली में तहरीर देकर एक व्यक्ति पर वन विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर चार लाख 60 हजार रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। पैसे वापस मांगने पर आरोपी ने गालीगलौज, मारपीट और धमकी दी। पीड़ित ने बताया कि उसने वन विभाग में नौकरी दिलाने के लिए गांव चनकपुर निवासी एक व्यक्ति को दो साल पहले चार लाख 60 हजार रुपये तय किए थे। लेकिन नौकरी नहीं लगने पर उसने अपनी रकम वापस मांगी। जिस पर आरोपी टालमटोल करता रहा। दिसंबर 24 में वह अपनी पत्नी के साथ आरोपी के घर पैसे लेने जा रहे थे। कि आरोपी रास्ते में ही मिल गया। आरोपी ने उसके और उसकी पत्नी के साथ गालीगलौज की और जान से मारने की धमकी दी। घटना की तहरीर पुलिस चौकी बरहैनी में दी गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस ने मामले की जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें