फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: कांग्रेस ने उत्तराखंड की बेटियों के लिए मांगा इंसाफ

Wed, 07 May 2025 01:05 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
खटीमा मुख्य चौराहे पर प्रदर्शन करते यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता।
विज्ञापन
खटीमा। प्रदेश में बढ़ते अपराध और बदहाल व्यवस्था के विरोध में मंगलवार को यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार का पुतला फूूंका। उन्होंने प्रदेश में महिलाओं के साथ बढ़ती दुष्कर्म की घटनाओं पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए बेटियों के लिए इंसाफ मांगा। यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष नरेंद्र आर्या के नेतृत्व में खटीमा मुख्य चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया। जिला अध्यक्ष नरेंद्र ने कहा कि प्रदेश में दुष्कर्म, लूट, डकैती, हत्या और महिलाओं से छेड़खानी की घटनाएं लगातार बढ़ती हैं। इन घटनाओं पर प्रदेश सरकार की चुप्पी चिंताजनक है। वहां पर उमेश राठौर, मोहम्मद ताहिर, सलमान अली, शाहबुद्दीन अंसारी, विक्रम बुंगला,रोहित शर्मा, लक्ष्मण राणा, विजय चंद, समीर, उमेश चंद, पंकज टम्टा, मनोज कोहली, मनीष राणा, रवि अग्रवाल आदि थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें