फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: दहेज की खातिर हत्या करने का आरोप

Sat, 26 Oct 2024 03:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर। संदिग्धावस्था में महिला की मौत के मामले में पिता ने कोतवाली में तहरीर देकर दामाद सहित अन्य परिजनों पर दहेज की खातिर हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


सत्येंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि 15 जुलाई 2021 को उन्होंने अपनी बेटी पल्लवी की शादी बाजपुर निवासी अनुभव शर्मा के साथ की थी। शादी में मोटरसाइकिल सहित अन्य सामान दिया था। दामाद सहित अन्य ससुराली दहेज में कार की डिमांड को लेकर आए दिन बेटी को प्रताड़ित करते थे। इस पर उन्होंने करीब ढाई लाख रुपये नकद देकर उन्हें समझाया। इसके बाद फिर बेटी को प्रताड़ित किया गया। उन्होंने अलग-अलग तिथियों में करीब एक लाख रुपये फिर ट्रांसफर किए। बेटी के साथ देवर भी मारपीट की। उन्होंने दामाद सहित अन्य परिजनों पर दहेज की खातिर हत्या करने का आरोप लगाया है। कहा, उन्हें फोन करके बताया गया कि पल्लवी ने फांसी लगा ली है। बताते हैं कि मृतका पल्लवी शर्मा पुलिस में भर्ती होने के लिए तैयारी भी कर रही थी। इधर सीओ अन्न राम आर्य ने बताया कि पुलिस को तहरीर प्राप्त होना उनके संज्ञान में नहीं है। फिर मामले गंभीरता से जांच पड़ताल कराई जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें