फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: तीस लाख रुपये की ठगी करने का आरोप

Thu, 18 Dec 2025 01:22 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। कुंडेश्वरी क्षेत्र के ग्रामीणों ने एक रियल एस्टेट कंपनी पर तीस लाख रुपये की ठगी करने का आरोप लगाया है। पीड़ितों ने कुंडेश्वरी पुलिस चौकी में तहरीर दी है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन

कुंडेश्वरी क्षेत्र के अजय गौतम, संजीव कुमार, खीमानंद जोशी, अनिल, सुखविंदर सिंह, धीरेंद्र, होशियार सिंह, दिनेश कुमार, कमाल सिंह, अनिल कुमार, प्रताप सिंह, कश्मीरी देवी, राजो पाल ने तहरीर दी। इसमें एक रियल एस्टेट कंपनी के बाजपुर और बरेली के पांच लोगों ने मोटा मुनाफा कमाने का लालच दिया। विभिन्न योजनाओं के नाम पर सभी से तीस लाख रुपये ठग लिए। पीड़ितों ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर रुपये दिलाने की मांग की है। सीओ दीपक सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें