फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: दूसरी महिला के साथ मिलकर हमले का आरोप

Sun, 19 Jul 2026 01:11 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। एक महिला ने अपने पति और उसकी महिला साथी पर जानलेवा हमला करने, लगातार मानसिक प्रताड़ना देने और सोशल मीडिया पर तस्वीरें पोस्ट कर अभद्र टिप्पणियां करने का आरोप लगाया है। रुद्रपुर निवासी एक महिला ने बताया कि करीब तीन वर्षों से उसका अपने पति सौरभ के साथ खर्चे के लिए न्यायालय में वाद लंबित है। आरोप है कि इसी रंजिश में पति गालीगलौज, जान से मारने की धमकी और मानसिक उत्पीड़न करता रहा।
विज्ञापन

महिला का कहना है कि धमकी से जुड़ी ऑडियो रिकॉर्डिंग भी उसके पास मौजूद है। पीड़िता के अनुसार, छह जुलाई की शाम को वह सनातन स्कूल वाली गली से गुजर रही थी, तभी सौरभ और उसकी महिला साथी ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया। जान बचाने के लिए वह सनातन स्कूल परिसर में भागी जिसके बाद अभियुक्त मौके से भाग गए। सीओ विभव सैनी ने कहा कि मामले में तहरीर के आधार पर पति और महिला के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें