फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: एक साल में आईटीआई के 600 विद्यार्थी पा चुके हैं रोजगार

विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) दक्ष बनाकर युवाओं को रोजगार मुहैया करा रहा है। एक साल में 600 छात्र-छात्राएं दिल्ली एनसीआर, मुंबई समेत विभिन्न क्षेत्रों की कंपनियों में चयन पा चुके हैं।
विज्ञापन

आईटीआई काशीपुर, जसपुर और महुआखेड़ा गंज में एनसीवीटी मान्यता प्राप्त वैल्डर, मैकेनिक ट्रैक्टर, स्वीइंग टैक्नोलॉजी, आशुलिपि महिला, फैशन डिजाइन, बेसिक कॉस्मेटोलॉजी, फिटर, टर्नर, मशीनिस्ट, इलेक्ट्रॉनिक्स, वायरमैन, मैकेनिक मोटर व्हीकल आदि 16 ट्रेड संचालित होती है। इनमें करीब 600 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। संस्थान के आधुनिक भवन में बेहतर सुविधा मुहैया कराकर मशीनों पर प्रयोग भी कराए जा रहे हैं। यहां कंपनियां भी साक्षात्कार के लिए पहुंचती हैं। रोजगार मेला भी आयोजित होता रहता है, जहां विद्यार्थी साक्षात्कार में बेहतर प्रदर्शन कर आकर्षक पैकेज पर चयन पा रहे हैं।
बीती 10 जून को अशोक लेलैंड, पंतनगर साक्षात्कार को पहुंची। इसमें करीब 44 विद्यार्थियों का चयन हो गया। मई 2024 से अभी तक गाजियाबाद, रुद्रपुर, गुजरात, पंतनगर, काशीपुर, हरिद्वार आदि क्षेत्रों की 10 कंपनियां साक्षात्कार को पहुंच चुकी हैं। इन्होंने बेहतर प्रदर्शन करने वाले 600 विद्यार्थियों को चयनित कर रोजगार दिया है।
विज्ञापन



दस बैच हो चुके हैं पूर्ण
दो साल पहले आईटीआई में विश्व बैंक की ओर से सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इलेक्ट्रिकल एंड ऑटोमेशन टेक्नोलॉजी (सीओईईएटी) केंद्र की स्थापना हुई थी। इसमें उत्तराखंड के विभिन्न जिले के आईटीआई उत्तीर्ण विद्यार्थी चार-चार माह प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं। अब तक दस बैच पूर्ण हो चुके हैं। यहां करीब 170 विद्यार्थी प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके हैं। यह जानीमानी कंपनियों में रोजगार पा चुके हैं।
कोट
जसपुर, महुआखेड़ा गंज और काशीपुर के करीब 600 विद्यार्थी दिल्ली, मुंबई आदि कंपनियों में रोजगार पाने में सफल रहे हैं। इनमें कुछ छात्र-छात्राएं ऐसे हैं, जिनका दो-तीन कंपनियों में चयन हुआ है। -जेपी टम्टा, प्रधानाचार्य, आईटीआई, काशीपुर
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें