पंतनगर प्रशासनिक भवन के मुख्य गेट पर धरना प्रदर्शन करते लेखा कर्मी। स्रोत आयोजक
पंतनगर। जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के अपर मुख्य कार्मिक अधिकारी गौहर ताज ने नियंत्रक कार्यालय के लेखाधिकारी ललित कुमार का तबादला पौड़ी गढ़वाल कर दिया। जिससे नाराज लेखा कर्मियों ने लेखा फोरम के बैनर तले प्रशासनिक भवन के मुख्य द्वार पर एकत्र होकर धरना प्रदर्शन किया। फोरम के अध्यक्ष त्रिलोकी शंकर मिश्रा और महामंत्री रंजन जोशी ने बताया कि लेखा संवर्ग में पिछले वर्ष से भी अधिक समय से उपनियंत्रक, लेखाधिकारी, सहायक लेखाधिकारी के कई पद रिक्त होने पर भी पदोन्नति नहीं की गई है। जिससे लेखा कर्मियों को आर्थिक हानि और मानसिक प्रताड़ना हो रही है। उन्हें नियम विरुद्ध कार्य कराने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने कुलपति को समस्याओं से अवगत कराते हुए रिक्त पदों पर पदोन्नति करवाने सहित ललित कुमार का स्थानांतरण आदेश निरस्त करने की मांग की। वहां शंकर नागरकोटी, संतोष कुमार, जितेंद्र सिंह, अशोक कुशवाहा, श्रवण कुमार, भगत सिंह, नवीन वर्मा, सुरेंद्र बिष्ट, हिमांशु पांडे, शैलेंद्र मिश्रा आदि मौजूद रहे। संवाद