बाजपुर। कार और बाइक की टक्कर होने पर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। दोनों पक्ष के सात लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
रविवार की शाम बेरिया दौलत रोड स्थित मंदिर के पास गांव ठोठूपुरा निवासी खुशवंत सिंह, उनकी पत्नी किरनदीप कौर और गुरजीत कार से घर लौट रहे थे। अचानक कार एक बाइक से टकरा गई। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते बाइक सवार लाखन के परिजन भी मौके पर आ गए। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच लाठी डंडे और ईंटें चलीं। मारपीट में लाखन की माता रामकिशोरी, भाई चंद्रप्रकाश, जगदीश, शीतल और दूसरे पक्ष से खुशवंत सिंह, उसकी पत्नी किरनदीप कौर, गुरजीत कौर घायल हो गए। घायलों का एक अस्पताल में इलाज कराया गया। समाचार लिखे जाने तक दोनों पक्ष कोतवाली में जमे थे लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं हुआ था।