रुद्रपुर। शहर के युवा अभिषेक पारीक ने सनदी लेखाकार बनने के बाद अब वित्त जगत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक चार्टर्ड वित्तीय विश्लेषक के तीसरे स्तर की परीक्षा भी उत्तीर्ण कर ली है। वित्तीय विश्लेषक पाठ्यक्रम को वित्त की दुनिया का सबसे प्रतिष्ठित पाठ्यक्रम माना जाता है। इसे उत्तीर्ण करना आसान नहीं होता। अभिषेक ने अपनी कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर पढ़ाई से यह मुकाम हासिल किया है। पिता एसएम बोहरा ने कहा कि यह पूरे परिवार के लिए गर्व का क्षण है। ब्यूरो