फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: टीएलएम विज्ञान प्रदर्शनी में अभि मंडल और करण रहे अव्वल

Fri, 30 Jan 2026 12:47 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गदरपुर। समग्र शिक्षा अभियान के तहत ब्लॉक स्तरीय सपनों की उड़ान कार्यक्रम में बृहस्पतिवार को प्राथमिक और उच्च प्राथमिक वर्ग की टीएलएम विज्ञान प्रदर्शनी, लोक नृत्य, नाटक और लोक गायन सहित अन्य प्रतियोगिताएं हुईं। भुड्ढी धर्मशाला में ब्लॉक समन्वयक मोहनलाल राजभर ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

प्राथमिक वर्ग के टीएलएम विज्ञान प्रदर्शनी में अभि मंडल और उच्च प्राथमिक वर्ग में करण ने प्रथम स्थान हासिल किया। नवाचारी मॉडल में कूल्हा की मोहनी देवी और सुंदरा कौर प्रथम रहीं। लोक नृत्य के प्राथमिक वर्ग में हरदासपुर की वंशिका और सुमित्रा, उच्च प्राथमिक वर्ग में दिनेशपुर की वंशिका मंडल और अंजू प्रथम रही।
नाटक के प्राथमिक वर्ग में जगदीशपुर की रोशनी और साथी प्रथम, उच्च प्राथमिक वर्ग में शिवपुरी की प्रिया राय और साथी प्रथम रहे। रैंपवॉक में मदनापुर की आरुषि और दीपा प्रथम रहीं, जबकि उच्च प्राथमिक वर्ग में गूलरभोज की सोनाक्षी और संगीता प्रथम रहे।
विज्ञापन

विजेताओं को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। ब्लॉक समन्वयक मोहनलाल राजभर ने बताया कि ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता के विजेता जिलास्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन

इस अवसर पर संजीव बुधोरी, कुंदन लाल कौशिक, सचिन कालरा, अंकुर अरोरा, राकेश चौहान, तकदीस खान, बीना चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें