फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: उद्घाटन के बाद मात्र एक ही दिन संचालित हुआ एबीसी

Sun, 13 Apr 2025 12:32 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। नगर निगम का बहुप्रतिक्षित एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर (एबीसी) लोकार्पण के बाद भी पूरी तरह से शुरू नहीं हो सका है। फिलहाल यह भवन शोपीस बना हुआ है।
विज्ञापन




नगर निगम क्षेत्र में लगातार बढ़ रही कुत्तों की संख्या पर नियंत्रण के उद्देश्य से नगर निगम प्रशासन ने राजकीय पशु चिकित्सालय परिसर में वर्ष 2022 में एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर का निर्माण कराया था। एक करोड़ की लागत से बने एबीसी का लगभग एक महीने पहले काशीपुर नगर निगम पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोकार्पण किया था। तब एबीसी सेंटर में पहले दिन एक लावारिस नर व मादा कुत्ते का बधियाकरण किया गया था। उसके बाद से यह सेंटर शोपीस साबित हो रहा है जबकि बीते दिनों एक पार्षद ने क्षेत्र में बढ़ते लावारिस कुत्तों पर नियंत्रण करने का मांगपत्र मेयर को सौंपा था।
एबीसी में सुविधाएं
एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर में दो ऑपरेशन थिएटर, दो कैनल, दो कर्मचारी आवास, एक कार्यालय बनाने के अलावा दो डॉक्टर की तैनाती की गई। सेंटर में एक साथ 70 कुत्तों को रखने के लिए दो कैनल बनाए हैं और कुत्तों पकड़कर लाने के लिए एक वाहन भी आ चुका है। एक कुत्ते के बधियाकरण से लेकर सेंटर में उन्हें एक सप्ताह रखने तक का खर्च 1090 रुपये का खर्च आएगा। इस राशि में से 50 फीसदी नगर निगम और 50 फीसदी पशु कल्याण बोर्ड वहन करेगा।
विज्ञापन






मेयर, दीपक बाली ने बताया कि एबीसी सेंटर के लिए कुछ जरूरी मेडिकल उपकरणों की आवश्यकता है। नगर आयुक्त नहीं होने से वर्क ऑर्डर में समस्या खड़ी हो रही है। प्रयास है जल्दी सेंटर को शुरू करा दिया जाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें