सुल्तानपुर पट्टी। देहरादून स्थित माउंट लीट्रा जी स्कूल में आयोजित उत्तराखंड स्टेट ओपन योग चैंपियन 2026 में क्षेत्र के खिलाड़ियों ने कई पदक अपने नाम किए। आराध्या (7) ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता है। प्रतियोगिता के विभिन्न आयु वर्ग के बच्चों ने भाग लिया। आठ से दस वर्ष आयु वर्ग में हिना ने योग में द्वितीय स्थान, 10 से 12 वर्ष आयु वर्ग में हर्षिता और आयुष ने तृतीय स्थान पाया।
कोच आशा कुमारी के साथ सुल्तानपुर पट्टी पहुंचने पर बच्चों का ग्रामवासियों ने स्वागत किया। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष राजीव सैनी, पूर्व सभासद संजीव कुमार, शुभम दिवान, कैलाश दिवाकर, जॉनी मौर्य आदि थे।