दिनेशपुर। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पंजाब और गुजारात विधानसभा उपचुनाव में एक-एक सीट जीतने पर जश्न मनाया। मंगलवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई। वहां पार्टी के बंगाली समाज मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष व्यापारी, सुभाष माझी, मनोरंजन साना, भक्तदास, नरेश विश्वास, असीत कुमार आदि थे।