सितारगंज में मांगों को लेकर प्रदर्शन के बाद वार्ता करते आप के प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर।
- फोटो : SITARGANJ
सितारगंज। सितारगंज और गदरपुर चीनी मिल को खोलने तथा किसानों एवं मजदूरों के बकाया भुगतान की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी ने प्रदर्शन किया। इसके बाद एसडीएम मुक्ता मिश्र को दिए सीएम के नाम ज्ञापन में कहा कि 15 दिनों के भीतर मांगों पर कार्रवाई न हुई तो आंदोलन होगा। वहां पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर, प्रवीण कुमार, सोप्रीत सिंह भाटिया, विशन दत्त जोशी, गंगा सिंह कुंवर, शंकर सिंह रावत, कुंवर सिंह राणा, मोहन सिंह नेगी, बब्बू खान, पुष्पेंद्र कुमार, नीरज कुमार आदि थे। संवाद