बाजपुर में पोशाक प्रतियोगिता के विजेओं को सम्मानित करते मुख्य अतिथि।
- फोटो : BAZPUR
बाजपुर। एनएसएस के स्वर्ण जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में शुक्रवार को गांव बरहैनी स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में ऑनलाइन पोशाक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम अधिकारी धर्मेंद्र सिंह बसेड़ा ने बताया कि प्रतियोगिता में आंचल कार्की प्रथम, मनीषा सागर द्वितीय, दीक्षा तृतीय, मनीषा चतुर्थ और संजना कार्की पांचवें स्थान पर रहीं। मुख्य अतिथि बरहैनी के ग्राम प्रधान संदीप आनंद ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। वहां प्रधानाचार्य महेश कुमार, तोताराम सागर, रमेश आदि थे।