फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: नशेड़ियों ने युवक से किया दुष्कर्म...वीडियो बनाई, पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार; एक फरार

Fri, 07 Aug 2026 12:14 AM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, नानकमत्ता

सार

सिडकुल में काम करके घर लौट रहे युवक के साथ तीन नशेड़ियों ने मारपीट कर लूटपाट की। एक नशेड़ी ने चाकू की नोक पर दुष्कर्म किया, जबकि दूसरे ने वीडियो बनाई। पीड़ित के शोर मचाने पर राहगीरों ने ग्रामीणों की मदद से दो आरोपियों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
crime - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिडकुल से काम करके घर लौट रहे युवक के साथ तीन नशेड़ियों ने मारपीट कर लूटपाट की। पीड़ित के साथ एक नशेड़ी ने चाकू की नोक पर दुष्कर्म किया जबकि दूसरे साथी ने वीडियो बनाई। पीड़ित के शोर मचाने पर मार्ग से जा रहे राहगीर ने ग्रामीणों की मदद से दो आरोपियों को पकड़कर पुलिस को सौंपा दिया। तीसरा आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने पीड़ित का मेडिकल कराकर तीनों नामजद आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

पीड़ित युवक ने कोतवाली पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया कि बुधवार की शाम साढ़े आठ बजे वह सिडकुल से काम कर बाइक से घर वापस आ रहा था। मछली झाला से भराभड़िया मार्ग के गलावाग के समीप तीन युवकों ने उसे हाथ देकर रुकने का इशारा किया। उसके बाइक रोकते ही तीनों ने गाली गलौज कर पीटते हुए उससे लूटपाट शुरू कर दी। आरोपियों ने उसके पर्स में रखे 10 हजार रुपये, एटीएम, पैन कार्ड आधार कार्ड आदि लूट लिए। मोबाइल फोन को बचाने के लिए उसे झाड़ियों की और फेंक दिया। जब उसने लूटपाट का विरोध किया तो एक ने चाकू की नोंक पर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसका दूसरा साथी वीडियो बनाने लगा।

विज्ञापन


युवक के शोर मचाने पर वहां से गुजर रहे एक राहगीर ने ग्रामीणों की मदद से झनकट निवासी दीपक व बानूसी निवासी मनोज भाटिया को पकड़ लिया जबकि तीसरा आरोपी बेरीघाट निवासी गोपी मौके से भाग गया। ग्रामीणों ने पकड़े दोनों आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने पीड़ित का मेडिकल परीक्षण कराया। कोतवाल संजय पाठक ने बताया कि तहरीर के आधार पर नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। फरार तीसरे आरोपी को गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें