फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudrapur: फर्जी वीजा से उड़ान नहीं भर सका आस्ट्रेलिया में पढ़ाई का सपना, अदालत के आदेश पर आइलेट संचालक पर केस

Wed, 04 Jun 2025 12:44 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

एक कोचिंग संचालक की 11 लाख रुपये की धोखाधड़ी के चलते युवक का आस्ट्रेलिया में पढ़ने का सपना धरा रह गया। अदालत के आदेश पर पुलिस ने आइलेट संचालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
फ्रॉड। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुद्रपुर में एक कोचिंग संचालक की 11 लाख रुपये की धोखाधड़ी के चलते युवक का आस्ट्रेलिया में पढ़ने का सपना धरा रह गया। अदालत के आदेश पर पुलिस ने आइलेट संचालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में किच्छा के पक्की खमरिया निवासी रमन कुमार ने कहा कि उन्होंने वर्ष 2021 में अपने बेटे अभय परूथी को उच्च शिक्षा के लिए आस्ट्रेलिया भेजने का मन बनाया। इसके लिए प्राइम ओवरसीज गदरपुर के मालिक अंकुर चावला से संपर्क किया था। आठ नवंबर 2021 को अंकुर ने इसके लिए 11 लाख रुपये खर्च होने की बात कही थी। इसमें छह माह की फीस पांच लाख रुपये भी शामिल थी। अंकुर ने कहा था कि 11 लाख रुपये में ट्रैवल टिकट शामिल नहीं है। इसके बाद रमन ने नौ नवंबर 2021 को रुद्रपुर में अंकुर से मुलाकात की थी।

इसी दिन उन्होंने बेटे अभय के फोटो, मूल पासपोर्ट, मूल अंकपत्र, आइलेट्स रिजल्ट और 50 हजार रुपये नकद उसे दिए थे। अंकुर ने 23 नवंबर 2021 को उनके बेटे को अपने कार्यालय प्राइम ओवरसीज गदरपुर बुलवाकर एक्सिस बैंक शाखा गदरपुर के एजेंट को बुलाकर उसका खाता खुलवा दिया। उन्होंने 13 जनवरी 2022 तक विभिन्न तारीखों में अंकुर को 2,10,600 रुपये दे दिए। अंकुर ने ऑस्ट्रेलिया की टोरेन्स यूनिवर्सिटी का ऑफर लेटर दिया। इसके बाद खाते में शो मनी कराने के नाम पर एक लाख रुपये अंकुर ने लिए थे।
विज्ञापन


उन्होंने सितंबर 2022 में आरोपी के कार्यालय से बेटे का ऑस्ट्रेलिया का वीजा लिया था। आरोपी ने बताया था कि वीजा के अनुसार, फरवरी 2023 में इनटेक करना है। जनवरी 2023 से पहले ऑस्ट्रेलिया पहुंचकर यूनिवर्सिटी में अपना कोर्स ज्वाइन कर लेना। इसके बाद उन्होंने बेटे को करीब एक लाख रुपये की शॉपिंग भी करवा दी थी। इसके बाद वीजा और पासपोर्ट लेकर टिकट बुक करवाने गए तो तो ट्रैवल एजेंट ने वीजा नकली होने की बात कही।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें