रुद्रपुर। किच्छा में एक युवक काे चोरी के आरोप में अर्द्धनग्न कर पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सोमवार को एक वीडियो फेसबुक पर तेजी से वायरल हुआ। इसमें एक युवक खंबे में बंधा दिख रहा है। दो युवक उसे बेल्टों से पीट रहे है। युवक अर्द्धनग्न है। सीओ बीएस धौनी का कहना है कि वीडियो की जांच की जा रही है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।