फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: संदिग्ध हालात में फंदे पर लटका मिला युवक

Wed, 02 Apr 2025 12:47 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में एक युवक शौचालय में फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट नहीं मिला है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर एक फुलसुंगी में चिमन लाल छाबड़ा के मकान पर पीलीभीत के थाना जहानाबाद के ग्राम सियावारी पट्टी निवासी चंपा देवी अपने दो बेटों विशाल और नितिन पटेल (18) के साथ रहती थी। सोमवार देर शाम चंपा और विशाल मजदूरी करने के बाद घर लौटे तो नितिन शौचालय में फंदे पर लटका हुआ था। उसे देख दोनों की चीखपुकार मच गई। उन्होंने नितिन को फंदे से उतारकर फर्श पर लिटा दिया। सूचना पर एसआई विजय कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को मोर्चरी भिजवाया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि नितिन के पिता आनंद प्रकाश का निधन हो चुका है। वह मजदूरी करता था लेकिन कई दिनों से कोई काम नहीं कर रहा था। एसएचओ मोहन चंद्र पांडेय ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। परिजन मृतक का कोई विवाद या तनावग्रस्त होने से इन्कार कर रहे हैं। घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें