फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: मामूली बात पर युवक पर झोंका फायर, आरोपी गिरफ्तार

Sat, 28 Sep 2024 03:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। मामूली बात को लेकर हुए विवाद के दौरान बृहस्पतिवार की रात एक युवक ने दूसरे युवक के साथ अभद्रता करते हुए फायर झोंक दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

मानपुर निवासी राजा पुत्र कन्हैया लाल ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बृहस्पतिवार की रात वह कुम्हारों वाली गली के पास खड़ा हुआ था। वहां एक पुराने विवाद को सुलझाने के लिए 30-40 लोग एकत्र थे। आरोप है कि जंगा रोड, मानपुर निवासी लखविंदर मेहरा उर्फ लवी उसके साथ बहसबाजी करने लगा।
इस दौरान आरोपी ने तमंचा निकालकर उस पर फायर झोंक दिया। गनीमत रही कि गोली उसके बगल से निकल गई। गोली चलते ही अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर प्रतापपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंपी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी विक्रम सिंह राठौर के नेतृत्व में टीम का गठन कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने लगभग दस घंटे बाद आरोपी लखविंदर मेहरा को मय अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार कर विभिन्न धाराओं में चालान कर दिया। -अभय सिंह, एसपी, काशीपुर
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें