फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: गोदाम से सामान चुराते युवक को पकड़ा

Tue, 09 Dec 2025 12:17 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
दिनेशपुर। गोदाम से सामान चुराते एक युवक को लोगों ने पकड़ लिया। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। सोमवार की शाम को दुर्गा मंदिर गली में संजय किराना स्टोर की दुकान के पीछे स्थित गोदाम में एक युवक घुस गया और सामान बोरी में भरना शुरू कर दिया। दुकान मालिक ने सीसीटीवी में युवक को देखा तो वहां जाकर उसे पकड़ लिया। इस बीच मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस युवक को पकड़कर थाने ले गई। पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है। आसपास के दुकानदारों ने बताया कि इससे पहले भी यह युवक अन्य दुकान से सामान चुराते पकड़ा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें