फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: घर के बाहर बैठे युवक पर तमंचे से फायर, प्राथमिकी दर्ज

Tue, 14 Jul 2026 12:44 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गदरपुर। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मजराशीला में घर के बाहर बैठे एक युवक पर बाइक सवार ने तमंचे से फायर झोंक दिया। युवक ने भागकर अपनी जान बचाई। पुलिस ने सोमवार को पीड़ित की तहरीर पर आरोपी के विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ग्राम मजराशीला निवासी शरीफ अहमद ने तहरीर देकर बताया कि रविवार रात करीब 10:30 बजे वह अपने पिता अब्दुल मलिक और भाई शफीक के साथ घर के बाहर बैठा था। इसी दौरान बाइक से पहुंचे कुलवंत सिंह उर्फ कक्का निवासी डेरा कलेवाला, तहसील बाजपुर ने तमंचा निकाल लिया। आरोप है कि उसने पहले हवाई फायर किया और इसके बाद शरीफ अहमद को निशाना बनाकर दूसरा फायर कर दिया।
शरीफ अहमद ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। आरोप है कि वारदात के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। पीड़ित का कहना है कि घटना के बाद वह इतना भयभीत था कि रात में पुलिस को सूचना नहीं दे सका। मामले की जांच सकैनिया पुलिस चौकी के एसआई विजय कुमार को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। - प्रशांत कुमार, प्रभारी सीओ बाजपुर/काशीपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें