रुद्रपुर। सिडकुल की एक कंपनी में ड्यूटी के दौरान श्रमिक की तबीयत बिगड़ गई। जिला अस्पताल लाने पर डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक थाना मिलक के गुलड़िया, रामपुर निवासी जौहरी लाल यहां ट्रांजिट कैंप में किराये के मकान में रहकर सिडकुल की कंपनी में काम करते थे। शुक्रवार रात को जौहरी ड्यूटी पर गया था। काम के दौरान उसकी तबीयत बिगड़ गई। शनिवार को पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।