गदरपुर। पालिका प्रशासन ने जनता की मांग पर नगर पालिका क्षेत्र में बंदर पकड़ो अभियान शुरू किया है। यूपी से पहुंची बंदर पकड़ने वाली टीम ने विभिन्न स्थानों पर पिंजरा लगाकर 18 बंदर पकड़े। पालिका अध्यक्ष मनोज गुंबर ने और ईओ कैलाश सिंह पटवाल ने बताया कि टीम ने थाना परिसर, ब्लॉक संसाधन केंद्र, जीजीआईसी, जीआईसी परिसर और राजकीय बालिका छात्रावास के आसपास पिंजरा लगाया है। वहां पर सभासद रमन छाबड़ा, रजत कुमार अश्वनी, सलीम बाबा, सचिन गुप्ता, विजेंद्र कुमार मुकेश कुमार, उदेश कुमार आदि थे।