फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दम घुटने से श्रमिक की हुई मौत

Wed, 18 Jan 2017 11:57 PM IST
अमर उलाना ब्यूरो जसपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
दम घुटने से श्रमिक की हुई मौत
विज्ञापन

जसपुर। पशु आहार बनाने की फैक्ट्री में काम कर रहे श्रमिक के लिए ठंड से बचने के लिए पहना मफलर जानलेवा साबित हुआ। काम करते समय मफलर मशीन की चपेट में आने के कारण दम घुटने से श्रमिक की मौत हो गई। परिजनों ने घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है।  
पूरनपुर गांव निवासी रुप किशोर (28) पुत्र बुद्ध सिंह एक पशु आहार फैक्ट्री में काम करता था। मंगलवार को फैक्ट्री में ड्यूटी कर रहा था और उसने ठंड से बचने के लिए गले में मफलर बांधा था। देर रात काम करते उसका मफलर मशीन की साफ्ट की चपेट में आ गया और मफलर मशीन में खिंचने की वजह से रुप किशोर का दम घुट गया। श्रमिकों ने तत्काल मशीन बंद कराकर उसे अचेत हालत में सरकारी अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में ईएमओ डॉ. डीएम गहलौत ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर रूप किशोर के घर पर कोहरा मच गया। मृतक की पत्नी पिंकी ने बताया कि उनका विवाह 4 साल पहले हुआ था और दो बच्चे हैं। घर में परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल बना है। कोतवाल नरेश सिंह ने बताया कि घटना की कोई तहरीर नहीं मिली है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें