काशीपुर। एक महिला ने एक व्यक्ति पर अश्लील हरकते कर जबरदस्ती करने की कोशिश का आरोप लगाया है। उसने बताया कि वह एक कार की एनओसी और बेटे की हाईस्कूल मार्क्सशीट मांगने उसके घर गई थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
आईटीआई थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर सौंपी। इसमें बताया कि उसके पति कुंडेश्वरी रोड स्थित जसपुर खुर्द में एक कार बाजार पर पुरानी कारों को खरीदने व बेचने कार्य करते थे। पार्वती नगर कॉलोनी, मानपुर रोड निवासी देवराज सिंह की स्कार्पियो का सौदा नगर निवासी प्रदीप कुमार शर्मा ने 27 जनवरी 2023 को 15 लाख 70 हजार रुपये में किया। गाड़ी महिंद्रा एंड महिंद्रा फाइनेंस कंपनी से फाइनेंस थी। देवराज को स्कॉर्पियो की एनओसी प्रदीप कुमार शर्मा को देनी थी। देवराज ने उक्त वाहन की एनओसी नहीं दी।
बताया इसी बीच अचानक उसके पति का निधन हो गया। प्रदीप कुमार शर्मा ने उससे संपर्क करके कहा कि आपके पति ने हमें एक स्कॉर्पियो कार देवराज से दिलवाई थी। कार का सारा भुगतान करने के बावजूद उसने उक्त वाहन की एनओसी नहीं दी और न ही वाहन उसके नाम कराया है। इस पर उसने देवराज को कई बार फोन किया। आरोप लगाया कि वह हर बार उसके साथ गालीगलौज व अश्लील बातें करता और जान से मारने की धमकी दे रहा है। बताया कि 17 अक्तूबर 2024 को दिन के लगभग 11 बजे जब वह उक्त वाहन के संबंध में बात करने और अपने बेटे के साथ देवराज के घर गई।
उसने स्कॉर्पियो की एनओसी व बेटे की मार्कशीट मांगी तो देवराज उससे गालीगलौज कर अश्लीलता करते हुए जबरदस्ती करने लगा। उसके शोर मचाने पर उसका बेटा घर के अंदर आया तब दोनों को धक्का मार कर घर से निकाल दिया गया। देवराज उसके साथ मोबाइल पर अश्लील बातें व गालीगलौज करता रहा, जिसकी रिकॉर्डिंग उसके पास सुरक्षित है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।