फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: जंगल में पत्ते काटने गई महिला पर बाघ ने किया हमला

Fri, 05 Jun 2026 12:59 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा। चकरपुर क्षेत्र में नखाताल के जंगल में जानवरों के लिए पत्ते काटने गई महिला पर अचानक बाघ ने हमला कर दिया। वन्यजीव को सामने देख साथ गई महिलाओं ने शोर मचाया जिसके बाद बाघ जंगल में भाग गया। बाद में घायल को खटीमा के उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद महिला की हालत सामान्य है।
विज्ञापन

पचौरिया निवासी गोविंदी देवी बृहस्पतिवार सुबह गांव की महिलाओं के साथ जानवरों के लिए पत्ते काटने जंगल में गई थी। तभी नखाताल द्वितीय बीट में झाड़ियों में छिपे बाघ ने अचानक हमला कर दिया। बाघ ने महिला के पैर और कंधे के पास पंजों से हमला किया।
बाघ को सामने देखकर अन्य महिलाओं ने शोर मचाना शुरू कर दिया जिसके बाद वह उसे छोड़कर जंगल में चला गया। अफरातफरी के बीच घायल महिला को 108 एंबुलेंस से खटीमा उप जिला अस्पताल में पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन क्षेत्राधिकारी हरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि जंगल में पत्ते काटने गई महिला पर अचानक बाघ ने हमला कर दिया था। अब महिला की हालत सामान्य है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें