फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: महाशिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़ा अस्था का सैलाब

Mon, 16 Feb 2026 12:48 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
सितारगंज के झाड़खंडेश्वर मंदिर में कतार में लगे श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
रुद्रपुर। जिले के विभिन्न नगरों और कस्बों में महाशिवरात्रि का पर्व हर्षोल्लास, आस्था और पूरे भक्तिभाव के साथ मनाया गया। मंदिरों और शिवालयों में अलसुबह से ही जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं और कांवड़ियों की लंबी-लंबी कतारें लगी नजर आईं। हर-हर, बम -बम के उद्घोषों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान रहा। जलाभिषेक को लेकर बच्चों से लेकर बुजुर्ग जवान और महिलाओं में खासा जोश दिखाई दिया। महाशिवरात्रि पर मंदिरों को भी भव्य ढंग से सजाया गया था। कहीं मेले लगे तो कहीं मेले जैसा नजारा दिखाई दिया। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मंदिरों के आसपास सुरक्षा के भी कड़े प्रबंध किए गए थे।
विज्ञापन

हर हर महादेव के उद्घोषों से गुंजायमान हुए शिवालय

सितारगंज। महाशिवरात्रि के दिन क्षेत्र के मंदिर शंख की आवाज से गूंज उठे। भोले के जयकारों के साथ श्रद्धालु भक्ति में लीन नजर आए। झाड़खंडेश्वर शिव मंदिर में श्रद्धालुओं की अपार भीड़ उमड़ी। सुबह से ही जलाभिषेक के लिए भक्त कतार में खड़े दिखे और बाबा भोले की पूजा-अर्चना कर जलाभिषेक किया। जबरदस्त भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने पुलिस व पीएसी तैनात की थी। वहीं, झाड़ी गांव में तीन दिवसीय मेला भी शुरू हो गया। ऐतिहासिक झाड़खंडेश्वर शिव मंदिर में सबसे पहले शिव कांवर संघ की तरफ से कांवड़ियों के जत्थे ने हरिद्वार से लाए गए पवित्र गंगाजल से शिवलिंग का जलाभिषेक किया।
शनिवार देर रात से ही दूरदराज के श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए मंदिर परिसर में जुटने लगे थे। सुबह चार बजे से श्रद्धालुओं का तांता लगने लगा। सारा दिन जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ पांच सौ मीटर तक कतार के रूप में खड़ी रही। झाड़खंडेश्वर शिव मंदिर के अलावा कांवड़ियों व श्रद्धालुओं ने सितारगंज के सनातन धर्म मंदिर, मौनी बाबा शिव मंदिर, बघौरा शिव मंदिर, भूमिया देवी मंदिर व शक्तिफार्म के सनातन धर्म मंदिर के शिवालय, सुरेंद्रनगर स्थित बाबा तारकेश्वर धाम, गुरुग्राम स्थित शिवतला, रूदपुर शिव मंदिर व वन शक्ति मंदिर में भी जलाभिषेक किया। हरिद्वार से आने वाले कांवड़ियों का लोगों ने जगह-जगह भव्य स्वागत किया। झाड़खंडेश्वर मंदिर पर तीन दिनी मेला भी लगा है। जहां सुरक्षा के लिए पुलिस व पीएसी के जवान मुस्तैद हैं।
विज्ञापन


श्रद्धा और उल्लास से मनाया गया महाशिवरात्रि का पर्व

गदरपुर। नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में महाशिवरात्रि का पर्व श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। रविवार अलसुबह से ही शिवालयों में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की कतारें लगना शुरू हो गईं। हरिद्वार से कांवड़ों में गंगाजल लेकर लौटे कांवड़ियों ने शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। नगर के श्री पुरातन शिव मंदिर, श्री सनातन धर्म मंदिर, श्री सती मठ मंदिर, श्री पुरातन सनातन धर्म मंदिर के अलावा ग्राम चमनगंज, झगड़पुरी, बराखेड़ा, बलरामनगर, सरदार नगर, सकैनिया, नंदपुर आदि ग्रामों में मंदिरों में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। बोल बम-बम और जय-भोले के जयघोष से समूचा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। महाशिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में विशाल भंडारों का भी आयोजन किया गया है। संवाद

-

किच्छा में धूमधाम से मनाया गया पर्व

किच्छा। महाशिवरात्रि का पर्व नगर में धूमधाम से मनाया गया। रविवार सुबह हरिद्वार से आए कावड़ियों ने नगर के विभिन्न मंदिरों में शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। नगर के राधा कृष्ण मंदिर, सीताराम मंदिर, हल्द्वानी रोड पर स्थित शिव मंदिर, हर श्री नाथ मंदिर, सिद्धेश्वर महादेव मंदिर, श्री कृष्ण बल्देव मंदिर, हनुमान मंदिर, आजाद नगर स्थित हरि विद्या मंदिर, मलसा गिरधरपुर स्थित तुलसी धाम मंदिर, चीनी मिल स्थित सीताराम मंदिर आदि मंदिरों में जलाभिषेक करने वालों की कतारें लगी रहीं। इधर नगर की नमक फैक्टरी स्थित डैम पर मेले का आयोजन किया गया। यहां पर भंडारा वितरित किया गया। इस मौके पर हीरा सिंह, चरनजीत सिंह, देवेंद्र सेतिया, रिंकू खुराना, राजा सुखीजा, राजेंद्र कामरा, विजय अरोरा, राजकुमार तनेजा आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। संवाद

शिव मंदिरों में सुबह से ही उमड़ा शिवभक्तों का तांता
गूलरभोज। क्षेत्र के शिवालयों में सुबह से ही कांवड़ियों सहित शिवभक्तों ने जलाभिषेक किया। क्षेत्रीय विधायक अरविंद पांडे ने नई बस्ती स्थित गुप्तेश्वर महादेव मंदिर में पवित्र गंगाजल के साथ जलाभिषेक किया। रविवार सुबह से ही रेलवे फाटक शिव मंदिर, आईटीआई स्थित नर्मदेश्वर शिव मंदिर, कॉलोनी नंबर दो, ढाई नंबर सहित क्षेत्र के सभी शिव मंदिरों में सुबह से ही शिव भक्तों का तांता लगा रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें