जसपुर। एक ग्रामीण ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक कलह का दिखाई दे रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।
ग्राम अठवारेवाला थाना रेहड़ (बिजनौर, यूपी) निवासी जगदीश कश्यप (45) पुत्र चंद्रपाल सिंह बीते कई माह से ग्राम उमरपुर बहेड़ी स्थित मंगल सिंह के मकान में किराये पर रह रहा था। वह यहां मजदूरी करता था। उसकी मां, पत्नी एवं एक बेटी भी साथ रहती थीं। बुधवार की रात पुलिस को सूचना मिली कि चंद्रपाल ने पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। धर्मपुर पुलिस मौके पर पहुंचकर उसे जसपुर के सीएचसी ले गई जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजन बेसुध हो गए। पुलिस ने बताया कि मृतक शराब पीने का आदी था। इसी बात को लेकर परिवार में झगड़ा होता था। प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक कलह का प्रतीत होता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।